धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान का सबसे बड़ा प्रतीक है। इस खास दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। राखी बांधने की इस पूरी प्रक्रिया में भाई की आरती उतारना और माथे पर तिलक लगाना एक बहुत ही जरूरी रस्म है।
आमतौर पर बहनें रोली या कुमकुम का तिलक लगाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि रक्षाबंधन पर भाई को केसर का तिलक लगाना सबसे ज्यादा शुभ क्यों माना जाता है? आइए इस आर्टिकल में आज इसी के बारे में समझते हैं।