धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब हम अपनी कलाई को ध्यान से देखते हैं तो हथेली के ठीक नीचे कुछ आड़ी रेखाएं दिखाई देती हैं। यही रेखाएं मणिबंध रेखाएं कहलाती हैं। किसी व्यक्ति की कलाई पर एक, दो, तीन या इससे अधिक रेखाएं भी दिखाई दे सकती हैं। हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं की संख्या के साथ-साथ इनके शुभ संकेत भी बताए गए हैं। चलिए हम आपको इन रेखाओं के महत्‍व और इनसे मिलने वाले फल के बारे में बताते हैं।