धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का त्योहार है। हिंदू धर्म में राखी बांधने की विधि से जुड़ी कई छोटी-छोटी कई परंपराएं प्रचलित हैं। इन्हीं में से एक है राखी बंधवाते समय भाई के सिर पर रुमाल या सफेद कपड़ा रखना। आइए जानते हैं, इसके पीछे क्या धार्मिक मान्यता है।
सिर पर कपड़ा रखना क्यों माना जाता है शुभ?
सनातन परंपरा में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान सिर ढकने को सम्मान, मर्यादा और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। इसी मान्यता के आधार पर कई भाई राखी बांधते समय भाई के सिर पर रुमाल, कपड़ा या टोपी रख लेते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ कार्य के समय सिर ढककर बैठने से मन शांत रहता है और व्यक्ति का ध्यान पूजा और अनुष्ठान में लगा रहता है। इसलिए राखी बांधते समय भाई का सिर ढका होना शुभ माना जाता है।