धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का पर्व भाई और बहन के प्रिश्ते को और ज्यादा मजबूत बनाता है और इस दिन भाई-बहन हमेशा एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन देते हैं।
वैसे तो इस दिन मुख्य रूप से भाई के हाथों में राखी बांधने की प्रथा है, लेकिन इसके साथ ही कलावा भी बांधा जाता है। ऐसी मान्यता है कि यदि बहन राखी के साथ भाई के हाथ में कलावा भी बांधती है, तो भाई की हर बुरी शक्ति से रक्षा होती है। यही नहीं भाई को समृद्धि का आशीर्वाद भी मिलता है।