धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्राचीन काल से ही मूर्ति पूजा हिंदू संस्कृति का एक अहम हिस्सा रही है। महारे लिए किसी ऐसी चीज पर ध्यान लगाना आसान होता है जिसे हम सामने देख या महसूस कर सकें। जिसे हम छू सकें और जिसकी मन में कल्पना कर सकें।
जब बात मंदिर रखी मूर्तियों की आती है तब ये इसी नियमों का पालन करती हैं। इन्हें ईश्वर से जुड़ने का एक सबसे अच्छा तरीका माना जाता है। वहीं मूर्ति पूजा से जुड़ी सबसे महत्वपूर्ण रस्मों में से एक है 'प्राण प्रतिष्ठा'। यह मूर्ति में दैवीय ऊर्जा का आह्वान करने की एक रस्म मानी जाती है।