धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी के मन में यह जिज्ञासा होती है कि मरने के बाद हम क्या दोबारा मनुष्य ही बनेंगे या फिर कोई पशु-पक्षी। लेकिन हिंदू धर्म के शास्त्रों जैसे श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय 6 में बताया गया है कि आत्मा के लिए जीवन और मृत्यु एक निरंतर यात्रा है, जब तक कि उसे मोक्ष न मिल जाए। माना जाता है कि मृत्यु के बाद आत्मा का अस्तित्व समाप्त नहीं होता, बल्कि वह अपने कर्मों के अनुसार एक नए शरीर को प्राप्त करती है। यह शरीर किसी मनुष्य या पशु-पक्षी का भी हो सकता है। एस्ट्रोपत्री के ज्योतिषाचार्य चंद्रेश शर्मा के अनुसार, "मनुष्य योनि को कर्म योनि माना गया है, क्योंकि इसी जीवन में व्यक्ति अपने कर्मों से भविष्य की दिशा तय करता है। वहीं अन्य योनियों को भोग योनि कहा गया है।"