Religion
ग्रहण के दौरान भोजन में क्यों डाली जाती हैं तुलसी की पत्तियां? इस धार्मिक मान्यता के बारे में जरूर पढ़ें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी ग्रहण का विशेष महत्व होता है और इनका कोई न कोई असर आपके जीवन में भी दिखाई देने लगता है। ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं है, बल्कि इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व भी है।
लेखक Samvida Tiwari6K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में किसी भी ग्रहण का विशेष महत्व होता है और इनका कोई न कोई असर आपके जीवन में भी दिखाई देने लगता है। ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं है, बल्कि इसका गहरा आध्यात्मिक महत्व भी है।
प्राचीन ग्रंथों के अनुसार, ग्रहण के दौरान बिना ढकी हुई रखी खाने-पीने की चीजों की शुद्धता ब्रह्मांडीय प्रभावों के कारण कम हो सकती है और इसी वजह से इससे बचने के लिए लोग ग्रहण शुरू होने से पहले भोजन में तुलसी की कुछ पत्तियां डाल देते हैं। ऐसा कहा जाता है कि तुलसी किसी भी तरह की अशुद्धि को दूर करके भोजन की शुध्दता को बनाए रखने में मदद करती है। आइए आपको बताते हैं भोजन में तुलसी की पत्तियां डालने के महत्व के बारे में।



