धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जन्म और मृत्यु से जुड़े कई संस्कार और नियम बताए गए हैं। परिवार में किसी व्यक्ति की मृत्यु होने पर कुछ दिनों तक घर में व्‍यक्ति के चले जाने का शोक मनाया जाता है। इस दौरान कई तरह की परंपराएं जैसे सूतक या अशौच काल को माना जाता हैं। इसमें खान-पान और रोजमर्रा के कामों को लेकर भी कुछ नियम माने जाते हैं। इस परंपरा का वर्णन आपको गरुड़ पुराण में मिल जाएगा।
इन्हीं परंपराओं में एक मान्यता यह है कि किसी की मृत्यु के बाद घर की रसोई में घी या तेल का तड़का लगाकर स्वादिष्ट और मसालेदार भोजन नहीं बनाया जाता। इसके पीछे धार्मिक मान्यताओं के साथ-साथ शोक भी एक कारण बताया गया है। चलिए इसे विषय पर विस्‍तार से बात करते हैं।