धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कोई भी ग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि इसका आध्यात्मिक महत्व भी होता है। ऐसा माना जाता है कि किसी भी ग्रहण का प्रभाव व्यक्ति के जीवन में भी पड़ता है और यह सभी राशियों को भी प्रभावित करता है।
धर्मग्रंथों में दो तरह के ग्रहणों का वर्णन है- सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण इन दोनों का मानव जीवन, प्रकृति और आध्यात्मिक साधनाओं पर गहरा असर पड़ता है। सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है और सूर्य की रोशनी को पूरी तरह या आंशिक रूप से रोक देता है।