धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाता है। इस पर्व को देशभर में हर साल अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह त्योहार अधिक महत्वपूर्ण है।
शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त में राखी बांधनी चाहिए। क्या आप जानते हैं कि सूर्यास्त के बाद राखी बांधी जा सकती है। इसके पीछे शास्त्रों का क्या मत है। अगर नहीं पता, तो ऐसे में आइए आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी बताते हैं कि क्या सूर्यास्त के बाद राखी बांधी जा सकती है।