धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जब घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तब वहां कई नियमों का पालन करना जरूरी हो जाता है। मृतक के लिए कई तरह के संस्कारों का पालन किया जाता है। ऐसे ही कई नियम गरुड़ पुराण में बताए गए हैं और उनका पालन जरूरी होता है।
इन्हीं में से एक नियम है घर में 13 दिनों तक दीपक जलाना। क्या आपने कभी सोचा है किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पास दीपक क्यों जलाया जाता है? सनातन परंपरा में मृत्यु के बाद आत्मा शरीर को त्यागकर दूसरे लोक में जाने की तैयारी में लग जाती है।