धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार के दिन है। इस शुभ मौके पर बहन अपने भाई को राखी बांधती है और भाई बदले में बहन को प्यार-प्यार गिफ्ट देता है।
इसके साथ ही ये त्योहार भाई-बहन के प्यार और रक्षा का प्रतीक माना जाता है। भारतीय समाज में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसका आज भी पालन किया जाता है। लेकिन बदलते हुए समाज में कई ऐसी भी चीजें देखने को मिलती है जो कई तरह के सवाल खड़े करती है।