धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार अब बस कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है। इस त्योहार को लेकर हर भाई-बहन के बीच आज से ही गजब की एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। इस खास दिन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र यानी राखी बांधती हैं, उन्हें प्यार से मिठाई खिलाकर उनकी आरती उतारती हैं। साथ ही, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हैं।
तो वहीं, भाई भी अपनी बहन की रक्षा की कसम खाते हैं और उन्हें कुछ न कुछ उपहार या नेग देते हैं। लेकिन, अक्सर लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं कि किस हाथ पर राखी बांधनी चाहिए। राखी बांधते समय हर बार लोग एक दूसरे से पूछने लगते हैं कि कौन-सी कलाई सही रहेगी। आइए इस आर्टिकल में राखी के इस पवित्र नियम के बारे में समझते हैं।