धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का पर्व मुख्य रूप से भाई और बहन के प्रेम के लिए समर्पित होता है और इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक लगाने के साथ राखी का धागा भी बांधती हैं।
ये राखी उनके प्रेम का प्रतीक बनती है और भाई इसके बदले में हमेशा सुरक्षा का वचन देते हैं। यूं कहा जाए कि यह पर्व बहन के प्रेम, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते को समर्पित होता है और इस बंधन को अटूट बनाता है।
रक्षाबंधन के दिन बहनें राखी की थाली पहले से सजाती हैं और भाई की सलामती के लिए उस समय तक उपवास भी रखती हैं जब तक कि राखी न बंध जाए। इसके साथ ही, राखी बांधते समय एक मंत्र का उच्चारण करना भी विशेष रूप से फलदायी माना जाता है।