धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मछुआरों द्वारा नारली पूर्णिमा (जिसे स्थानीय भाषा में नारियल उत्सव के नाम से भी जाना जाता है) बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से समुद्र के देवता वरुण देव को समर्पित है।
यह उत्सव हिंदू कैलेंडर में श्रावण के महीने में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है, जिसे वजह से इसे 'श्रावण पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है। इस साल नारली पूर्णिमा का पर्व 28 अगस्त 2026, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। इस दिन रक्षाबंधन और आंशिक चंद्र ग्रहण भी है।