धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 4 सितंबर 2026 को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के मुताबिक, भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। तब से लेकर आज तक यह तिथि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाने लगी।
भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण हैं। माना जाता है कि, जो भी भक्त जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की सच्चे मन से प्रार्थना करता है, उसकी संपूर्ण मनोकामना पूरी होती है।