धर्म डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना 'महाकाली' फिल्म में शुक्राचार्य के एक बिल्कुल अलग अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। हिंदू महाकाव्य में शुक्राचार्य की भूमिका काफी प्रमुख रही है। महर्षि भृगु और माता काव्या के पुत्र गुरु शुक्राचार्य हिंदू धर्म के महान ऋषियों में शामिल है।