Religion
महिलाएं किस हाथ में बांधें कलावा? कुंवारी लड़कियों और पुरुषों के लिए अलग है ज्योतिष के नियम
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कोई भी पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठा की शुरुआत कलावा यानी रक्षासूत्र बांधकर होती है। कलाई पर लाल-पीले रंग का पवित्र धागा केवल एक पुरानी परंपरा नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरा धार्मिक और ज्य
लेखक Shraddha Pandey12K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कोई भी पूजा-पाठ या धार्मिक अनुष्ठा की शुरुआत कलावा यानी रक्षासूत्र बांधकर होती है। कलाई पर लाल-पीले रंग का पवित्र धागा केवल एक पुरानी परंपरा नहीं, बल्कि इसके पीछे गहरा धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व छिपा है। मान्यता के अनुसार, इस धागे को कलाई पर बांधने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में आने वाली हर नकारात्मकता से रक्षा होती है।
लेकिन, आप जानते हैं कि कलावा बांधने के भी कुछ खास नियम बनाए गए हैं? शास्त्रों के अनुसार, गलत हाथ पर या फिर गलत तरीके से बांधा गया कलावा पूजा का पूरा फल नहीं देता। एस्ट्रोपत्री के जाने-माने ज्योतिषी श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार, महिलाओं, पुरुषों और कुंवारी लड़कियों के लिए कलावा धारण करने के नियम बिल्कुल अलग-अलग हैं।



