आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 27 अगस्त 2026, गुरुवार को सावन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है, जो प्रातः 09:08 बजे तक रहेगी, इसके बाद पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी।
धार्मिक दृष्टि से देखा जाए तो श्रावण मास की यह तिथि पूजा-पाठ और भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष मानी जाती है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त के साथ राहुकाल, गुलिकाल और यमगण्ड जैसे अशुभ समय की भी जानकारी दी गई है।