Religion
पूजा के बाद भगवान पर चढ़े फूलों को फेंकना है बड़ी गलती, इस तरह घर लाएं सुख-समृद्धि और सकारात्मकता
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व है और कोई भी पूजा बिना फूलों के पूरी नहीं मानी जाती। हम सभी बड़े प्यार और श्रद्धा से अपने ईष्ट देव को ताजे फूल चढ़ाते हैं। लेकिन, पूजा खत्म होने के बाद या अगले
लेखक Shraddha Pandey9K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का बहुत महत्व है और कोई भी पूजा बिना फूलों के पूरी नहीं मानी जाती। हम सभी बड़े प्यार और श्रद्धा से अपने ईष्ट देव को ताजे फूल चढ़ाते हैं। लेकिन, पूजा खत्म होने के बाद या अगले दिन जब ये फूल मुरझा जाते हैं, तो फिर आपके मन में ये जरूर आता होगा कि इन फूलों का क्या करें।
ज्यादातर घरों में लोग अनजाने में इन फूलों को बाकी कूड़े के साथ डस्टबिन में फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, आज के बाद ये गलती दोबारा न करें। चढ़े हुए फूलों को कभी भी कूड़ेदान में नहीं फेंकना चाहिए क्योंकि भगवान को अर्पित करने के बाद वह एक तरह का प्रसाद बन जाता है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए और इन पवित्र फूलों का सही इस्तेमाल कैसे किया जाए।



