धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बने त्रिशूल के निशान को काफी खास माना जाता है। मान्यता है कि हथेली पर स्पष्ट त्रिशूल का चिह्न होना बेहद शुभ संकेत होता है। त्रिशूल भगवान शिव का प्रमुख अस्त्र माना जाता है, इसलिए इसे आध्यात्मिक शक्ति, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। चलिए हम आपको हथेली पर इस चिह्न के बनने से मिलने वाले संकेतों के बारे में बताते हैं।