Religion
भगवान विष्णु कैसे बने माता पार्वती के भाई? शिव महापुराण के इस प्रसंग के बारे में जरूर पढ़ें
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे पुराणों में ऐसी कई कथाओं का जिक्र है जो आज भी प्रासंगिक हैं। कई ऐसी कहानियां भी हैं जिनसे आज भी लोग अनजान हैं। ऐसे एक कथा है भगवान विष्णु और माता पार्वती के रिश्ते की। पुराणों की मानें तो भगव
लेखक Samvida Tiwari13K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमारे पुराणों में ऐसी कई कथाओं का जिक्र है जो आज भी प्रासंगिक हैं। कई ऐसी कहानियां भी हैं जिनसे आज भी लोग अनजान हैं। ऐसे एक कथा है भगवान विष्णु और माता पार्वती के रिश्ते की। पुराणों की मानें तो भगवान विष्णु को माता पार्वती के आध्यात्मिक भाई के रूप में पूजा जाता है।
वहीं कुछ ग्रंथों के अनुसार, विष्णु, शिव, पार्वती और लक्ष्मी सभी एक ही हैं। पार्वती जी भगवान विष्णु को अपना बड़ा भाई मानती थीं और इसी वजह से उन्होंने शिव-पार्वती विवाह में भाई की सभी रस्में निभाई थीं। जहां एक तरफ द्वापर युग में, भगवान कृष्ण की रक्षा करने और राक्षस कंस को दंडित करने के लिए पार्वती ने उनकी बेटी के रूप में जन्म लिया था।



