Religion
मंदिर में भोग लगाते समय न करें ये गलतियां, जानें भगवान को भोजन अर्पित करने का सही तरीका
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान देवी-देवताओं को भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। घरों में सुबह और शाम पूजा की जाती है और उसी के साथ भगवान को भोग अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि भगवान की पूजा
लेखक Anuradha Gupta22K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान देवी-देवताओं को भोग अर्पित करना शुभ माना जाता है। घरों में सुबह और शाम पूजा की जाती है और उसी के साथ भगवान को भोग अर्पित किया जाता है। माना जाता है कि भगवान की पूजा के बाद उन्हें प्रेम और श्रद्धा से भोजन अर्पित करने से मन को शांति मिलती है और घर में सकारात्मक वातावरण बना रहता है।
हालांकि, कई बार लोग भोग लगाते वक्त बहुत ज्यादा लापरवाही करते हैं। जबकि भोग लगाते समय कुछ नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि भोग शुद्ध मन और श्रद्धा से अर्पित किया जाना चाहिए। इसके साथ ही कुछ बातों पर और ध्यान देना चाहिए।



