धर्म डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी की दिव्य रात में अधिकतर हिंदू घरों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिवस बड़ी ही भव्यता और पवित्रता के साथ मनाया जाता है। संपूर्ण भारतवर्ष में जन्माष्टमी की रात हर कोई भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और उनकी सेवा में लगा रहता है।
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद यानी भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था और इस साल यह शुभ तिथि 4 सितंबर को पड़ रही है। इस दिन भगवान कृष्ण जन्म के प्रतीक के रूप में उनका झूला सजाया जाता है और भक्त प्यार से इस झूले को झूलाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, आखिर जन्मोत्सव के दिन उन्हें झूला क्यों झुलाया जाता है? आइए जानते हैं।