धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है और यह एक ऐसा उत्सव होता है जो भाई बहन के रिश्ते को समर्पित होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर आजीवन सुरक्षित रहने का आशीर्वाद लेती हैं।
यह एक ऐसी डोर होती है जो रिश्तों को बहुत मजबूत बनाती है और कई जन्मों के बंधन में बदलती है। यह एक तरह से भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का विशेष पर्व है जो पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन पहले बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं फिर राखी बांधती हैं और उनकी सुरक्षा की कामना करती हैं।