धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पूजा-पाठ के दौरान भगवान के सामने फल, मिठाई या सात्विक भोजन अर्पित करना हमारी सनातन परंपरा का एक अहम हिस्सा है। लेकिन, अक्सर कई लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि जब चढ़ाया गया भोग थाली में वैसा का वैसा ही रखा रहता है, तो फिर क्या ईश्वर वाकई इसे ग्रहण करते हैं? चलिए ज्योतिषी से जानते हैं कि इसके पीछे क्या रहस्य और लिज्ञान छिपा है।
एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा के अनुसार, शास्त्रों (जैसे श्रीमद्भगवद्गीता) में बताया गया है कि भगवान भौतिक रूप से भोजन नहीं खाते, बल्कि वे भक्त की 'भावना' और 'सूक्ष्म सुगंध व रस' को ग्रहण करते हैं