धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय संस्कृति और हिंदु धर्म में किसी भी त्योहार या मांगलिक कार्य पर घर के मुख्य द्वार और आंगन में रंगोली बनाने की परंपरा सदियों पुरानी चली आ रही है। दीपावाली हो या नवरात्र हो या फिर कोई भी शादी-विवाह जैसे शुभ अवसर, रंगोली बनाना केवल घर की सुंदरता बढ़ाने का तरीका नहीं, बल्कि घर में आने वाली सुख-समृद्धि और सकारात्मकता से जोड़कर भी देखा जाता है।