धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में ग्रहण काल (सूर्य और चंद्र ग्रहण) को अशुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान आसपास के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव काफी बढ़ जाता है, जो व्यक्ति की ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026, शुक्रवार के दिन लगने जा रहा है, जो कि एक आंशिक चंद्र ग्रहण है।