धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भारत के अलग-अलग राज्यों में विभिन्न तरह के त्योहार मनाये जाते हैं और ओणम भी उन्हीं में से एक है। केरल और दक्षिण भारत के राज्य में बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ इसे मनाया जाता है। यह त्योहार केवल धार्मिक आस्था से ही नहीं, बल्कि केरल की संस्कृति, परंपरा, फसल और सामूहिक खुशियों का भी प्रतीक माना जाता है।