धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सभी देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कई मंत्रों का जाप किया जाता है और सभी के अपने अलग मंत्र होते हैं। हमारा देश प्राचीन ज्ञान, गहरी आध्यात्मिकता और सदाबहार मंत्रों की भूमि है। हिंदू धर्म में बहुत महत्व रखने वाला एक ऐसा ही दिव्य मंत्र है- कर्पूरगौरं करुणावतारं'।
यह मंत्र भगवान शिव की महिमा का बखान करता है और उनके गुणों के बारे में बताता है। यह एक ऐसा दिव्या मंत्र है जिसके जाप से न केवल मन को शांति मिलती है, बल्कि यह भक्त को ब्रह्मांड की उच्च ऊर्जा से भी जोड़ता है। इस मंत्र को इतना शक्तिशाली माना जाता है कि किसी भी आरती के बाद इसका उच्चारण जरूरी माना जाता है।