धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पौराणिक ग्रंथों में सुरसा का विवरण अलग-अलग संदर्भों में एक बेहद महत्वपूर्ण और बहुआयामी पात्र के रूप में मिलता है। विभिन्न पुराणों में उनके जन्म और वंश की कथाएं अलग-अलग तरह से बताई गई हैं। वाल्मीकि रामायण के अरण्य कांड के अनुसार, दक्ष प्रजापति की पुत्री क्रोधवशा की दस कन्याओं में से एक सुरसा थीं। जब महर्षि कश्यप ने उनसे विवाह किया, तो उनसे नागों (नागवंश) का जन्म हुआ। वहीं, महाभारत के आदि पर्व के अनुसार, सुरसा से अनला, रुहा और विरुधा नाम की तीन पुत्रियां भी उत्पन्न हुई थीं।