धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान कृष्ण ने गीता में कई ऐसे उपदेश दिए हैं जिनका अनुसरण करके व्यक्ति को सफलता मिल सकती है। वहीं गीता के अनुसार व्यक्ति के लिए जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई भावनाओं पर नियंत्रण रखना भी अत्यंत जरूरी है।
इन्हीं में से एक है क्रोध, श्री कृष्ण ने गीता में क्रोध को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु बताया है। वो अर्जुन को उपदेश देते हुए कहते हैं कि क्रोध केवल एक भावना नहीं है बल्कि यह एक अग्नि है जो धीरे-धीरे हमारे जीवन में फैलती है और दुखों का कारण बनती है।