धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन का दिन भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। सनातन परंपरा में इस पर्व का गहरा आध्यात्मिक और पौराणिक महत्व है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई उसे उपहार देने के साथ ही उसकी सदैव रक्षा करने का वचन देता है।
हिंदू पौराणिक मान्यताओं और ज्योतिष शास्त्र में भद्रा काल को अशुभ माना जाता है। इसी कारण रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल के दौरान राखी न बांधने की सलाह दी जाती है। अब आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि भद्रा काल में राखी बांधने की सख्त मनाही क्यों है? आइए, इस लेख में एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी से जानते हैं इसके पीछे की वजह।