धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तैंतीस करोड़ देवी देवताओं में श्री गणेश को सबसे ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण माना गया है और सभी देवी-देवताओं में इन्‍हें प्रथम स्‍थान दिया गया है। गणेश पुराण और मुद्गल पुराण में भगवान गणेश के 32 प्रमुख स्वरूपों का वर्णन मिलता है। ऐसे में लोगों के लिए यह समझ पाना मुश्किल हो जाता है कि घर में भगवान गणेश के किस स्वरूप की पूजा करें।
मान्यता है कि गणपति के अलग-अलग स्वरूपों की अपनी विशेषता और महिमा भी अलग-अलग होती है। इनमें से कुछ स्वरूप ऐसे हैं, जिनकी पूजा घर के मंदिर में आसानी से की जा सकती है। गृहस्थ जीवन के लिए शांत, सौम्य और शुभ स्वरूपों को अधिक उपयुक्त माना जाता है। चलिए हम आपको भगवान गणेश के कुछ ऐसे ही स्‍वरूपों के बारे में बताते हैं।