Religion
अंतिम संस्कार के समय मृतक के मुंह में सोने का टुकड़ा रखने की परंपरा क्यों है? गरुड़ पुराण में छिपा है रहस्य
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार के कई नियम बनाए गए हैं और उनका पालन जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन करता है तो मृतक की आत्मा को मुक्ति मिलने के साथ उनके वंशजों
लेखक Samvida Tiwari10K पढ़े गए

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार के कई नियम बनाए गए हैं और उनका पालन जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति इन नियमों का पालन करता है तो मृतक की आत्मा को मुक्ति मिलने के साथ उनके वंशजों के जीवन में भी खुशहाली आती है।
गरुड़ पुराण में भी कई बातों का जिक्र किया गया है और उसके अनुसार ही मृत व्यक्ति को मुखाग्नि दी जाती है। जिस प्रकार मृतक को स्नान कराने के बाद नए कपड़े पहनाए जाते हैं और यदि कोई सुहागिन स्त्री का अंतिम संस्कार किया जाता है तब उसका सोलह श्रृंगार किया जाता है।



