धर्म डेस्क, नई दिल्ली। मंदिर में दर्शन के बाद लोग भगवान की परिक्रमा जरूर करते हैं। किसी भी देवी-देवता की परिक्रमा को पूजा का ही एक चरण माना जाता है। परिक्रमा लगाने से पूजा का पूर्ण फल और ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है।
ज्योतिष में परिक्रमा करने के कुछ नियम बताए गए हैं और उनका पालन जरूरी माना जाता है। हर एक देवी या देवता की परिक्रमा के कुछ नियम हैं। जहां कुछ देवताओं की एक बार परिक्रमा की जाती है, वहीं कुछ की 2 या 3 बार।