धर्म डेस्क, नई दिल्ली।
ॐ असतो मा सद्गमय।
तमसो मा ज्योतिर्गमय।
मृत्योर्मा अमृतं गमय।
ॐ शांतिः शांतिः शांतिः ॥
बृहदारण्यक उपनिषद (1.3.28) का यह मंत्र हम सबने कभी न कभी जरूर सुना है। स्कूलों में सुबह की प्रार्थना में यह मंत्र जरूर पढ़ा जाता था। इसका सीधा सा मतलब बहुत ही खूबसूरत है कि "हे ईश्वर! हमें झूठ से सच की ओर, अज्ञान के अंधेरे से ज्ञान के उजाले की ओर, और मृत्यु के डर से अमरता की ओर ले चलो।"