धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हम सभी के घरों में नियमित रूप से भगवान की पूजा-पाठ होती है। इस दौरान फूल, धूप, कपूर, चंदन और प्रसाद जैसी कई पवित्र सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, इन सबमें 'घी' का एक अपना अलग और बेहद खास स्थान है। आपने गौर किया होगा कि भगवान की आरती उतारनी हो, घर के मंदिर में दीपक जलाना हो या फिर कोई हवन करना हो, हर जगह घी का इस्तेमाल जरूर किया जाता है।
लेकिन, क्या आपने कभी गहराई से सोचा है कि पूजा में घी को इतना महत्वपूर्ण क्यों माना गया है? पीढ़ियों से चली आ रही इस परंपरा के पीछे गहरा आध्यात्मिक रहस्य छिपा है आइए समझते हैं।