धर्म डेस्क, नई दिल्ली। फेंगशुई में घर की ऊर्जा को संतुलित रखने के लिए कई तरह के उपाय बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में कुछ खास वस्तुओं को सही दिशा और सही स्थान पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे धन, सुख-समृद्धि और आर्थिक स्थिरता घर की ओर आकर्षित होती है। अगर आप भी चाहते हैं कि घर में चुंबक की तरह धन खिंचा चला आए और घर सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे, तो चलिए फेंगशुई के कुछ आसान उपायों के बारे में जानते हैं।