धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में सावन के महीने को भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र माना गया है। पूरे महीने भक्त भोलेनाथ की पूजा करते हैं और सोमवार का व्रत रखते हैं। जो लोग सावन के सभी सोमवार का व्रत करते हैं, उनके लिए आखिरी सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है।
इस दिन व्रत पूरा होने के बाद पारण (व्रत खोलना) सही विधि से करना बेहद जरूरी माना जाता है। सावन के आखिरी सोमवार को व्रत का पारण कब और कैसे करना चाहिए आइए जानते हैं।