धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार यह पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन चंद्र ग्रहण ( Lunar Eclipse 2026) का साया भी रहेगा, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं रहेगा।