आज 24 अगस्त 2026 को सावन महीने का चौथा और आखिरी सोमवार है। हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत ज्यादा महत्व होता है। यह पवित्र महीना 28 अगस्त 2026 को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पावन पर्व के साथ समाप्त हो जाएगा।
अगर आप पूरे सावन में काम-काज की वजह से भगवान शिव की पूजा नहीं कर पाए हैं, तो आपको निराश होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। भोलेनाथ भाव के भूखे हैं, वे केवल सच्ची श्रद्धा और साफ मन से की गई छोटी सी प्रार्थना से भी खुश हो जाते हैं। आज के दिन आप कुछ आसान उपाय करके उनका आशीर्वाद पा सकते हैं।