धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 अगस्त को सावन का आखिरी सोमवार है। यह दिन महादेव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त करने के लिए अधिक शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत करने से वैवाहिक जीवन सदैव खुशियों से भरा रहता है और पति-पत्नी के रिश्ते में मधुरता आती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन सोमवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन, ज्ञान और भाग्य में अपार वृद्धि होती है और व्यक्ति को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है। इस दिन महादेव को भांग और धतूरा जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं सावन के अंतिम सोमवार का महत्व और गुरु ग्रह को मजबूत करने के उपायों के बारे में।