Religion
24 अगस्त का पंचांग: सावन के आखिरी सोमवार पर शिव पूजा का अभिजीत और अमृत काल मुहूर्त जानें
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 24 अगस्त 2026, श्रावण मास का आखिरी सोमवार जो धार्मिक नजरिए से बेहद खास है। शिव पुराण के अनुसार, सावन सोमवार के मौके पर भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती ह
लेखक Digital Desk23K पढ़े गए
-1787476805025.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 24 अगस्त 2026, श्रावण मास का आखिरी सोमवार जो धार्मिक नजरिए से बेहद खास है। शिव पुराण के अनुसार, सावन सोमवार के मौके पर भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। आमतौर पर अधिकतर लोग इस दिन व्रत रखने के साथ शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते हैं।
सावन के अंतिम सोमवार के मौके पर पूजा के लिए कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इसके अलावा आज सूर्य देव सिंह राशि में और चंद्र देव धनु राशि में स्थित है। ऐसे में पूजा-पाठ के लिए शुभ समय के साथ राहुकाल और अन्य अशुभ मुहूर्त जानना जरूरी है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ समय की पूरी जानकारी।



