धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे खास माना जाता है। इन दिनों हर जगह शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। कोई कांवड़ में गंगाजल लाकर भगवान को अर्पित कर रहा है, तो कोई विधि-विधान से पूजा कर रहा है। हालांकि, आज सावन का आखिरी सोमवार है। जोरों-शोरों से लोग अपने घरों में रुद्राभिषेक जैसा पवित्र कार्य करवा रहे हैं।
कई लोग जलाभिषेक और रुद्राभिषेक को एक ही समझ लेते हैं। जबकि, हिंदू धर्म और शास्त्रों में इन दोनों अनुष्ठानों के बीच एक बहुत बड़ा अंतर बताया गया है। आइए समझते हैं कि जलाभिषेक क्या है, रुद्राभिषेक किसे कहते हैं और इन दोनों को करने का सही तरीका क्या है।