धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भाद्रपद माह में श्री कृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami 2026) का पर्व देशभर में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। साथ ही प्रभु की कृपा प्राप्त करने के लिए लोग सच्चे मन से व्रत रखते हैं। इस व्रत को करने से भक्तों को जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। इस खास अवसर पर ब्रजभूमि में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है।
इस पर्व के लिए ब्रज के मंदिरों को सजाया जाता है। कृष्ण उत्सव में शामिल होने के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से आते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जन्माष्टमी का पर्व मथुरा और गोकुल में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि इस पर्व को मथुरा और गोकुल में अलग-अलग दिन मनाने की क्या वजह है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको इसके पीछे का कारण।