Religion
भाद्रपद में बरसेगी शिव कृपा, डायरी में अभी नोट कर लें भौम और बुध प्रदोष व्रत की सही डेट और शुभ मुहूर्त
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन से भाद्रपद मास की शुरुआत होगी। इस माह का समापन 26 सितंबर को होगा। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि
लेखक Kaushik Sharma22K पढ़े गए
-1787482184238.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन पूर्णिमा का पर्व 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके अगले दिन से भाद्रपद मास की शुरुआत होगी। इस माह का समापन 26 सितंबर को होगा। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है।
इस दिन प्रदोष काल में महादेव के संग मां पार्वती की पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन शिव पूजन और व्रत करने से साधक को जीवन के सभी प्रकार के भय से छुटकारा मिलता है और शिव जी की अपार कृपा बरसती है। वहीं, अब कुछ ही दिनों में भाद्रपद मास की शुरुआत होने जा रही है, तो ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भाद्रपद में प्रदोष व्रत कब-कब है।



