धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में शादी करना सोलह संस्कारों का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है। इस संस्कार के नियमों के अंतर्गत जब वर-वधू शादी के मंडप में जाते हैं, तब पंडित ईश्वर को साक्षी मानकर दोनों का विवाह संपन्न कराते हैं।
लेकिन विवाह का संस्कार तब तक पूरा नहीं माना जाता है, जब तक वर-वधू अग्नि के समक्ष 7 फेरे लेकर सात वचन निभाने का वादा न करें। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि, आखिर विवाह के दौरान अग्नि के ही चारों और फेरे क्यों लिए जाते हैं? अग्नि की जगह किसी और चीज को साक्षी मानकर क्यों नहीं फेरे लिए जाते हैं?