धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कजरी तीज का पर्व सुहागिन महिलाओं और कुंवारी कन्याओं के लिए अधिक महत्वपूर्ण है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में सदैव सुख-शांति बनी रहती है।
इस खास अवसर पर मां पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करने का विधान है। अगर आपके पास श्रृंगार की 16 चीजें नहीं हैं, तो सुहाग की इन 5 चीजों को पूजा की थाली में जरूर शामिल करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि सुहाग की इन 5 चीजों को मां पार्वती को अर्पित करने से वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और साथ ही कुंवारी कन्याओं के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कजरी तीज की पूजा थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए।