आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 23 अगस्त 2026, रविवार को श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी है। यह तिथि संतान प्राप्ति और मनोकामना पूर्ति के लिए बेहद शुभ मानी जाती है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। आज चंद्रमा धनु राशि और मूल नक्षत्र में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त में पूजा-पाठ करना अत्यंत लाभकारी रहेगा, जबकि राहुकाल में शुभ कार्यों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं दिल्ली एनसीआर के लिए आज का संपूर्ण पंचांग, शुभ-अशुभ मुहूर्त और सूर्य-चंद्रमा की स्थिति।